लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों से पहले काम नहीं करने वाले डीसीसी को भंग करने की मांग की

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:22 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 28 दिसंबर हाल के निकाय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन से चिंतित केरल में कांग्रेस के कई नेताओं ने विभिन्न मुद्दे उठाए हैं जिनमें राज्य नेतृत्व के काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत और काम नहीं करने वाली जिला इकाइयों को बर्खास्त करने की मांग शामिल है। राज्य में अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की हार की जांच करने आए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष शिकायतों का अंबार रखते हुए नेताओं ने कहा कि वे चाहते हैं कि मुद्दों का समाधान करने के लिए आलाकमान तुरंत हस्तक्षेप करे।

विधानसभा चुनावों में युवकों को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का सुझाव भी दिया गया।

एआईसीसी के महासचिव (केरल प्रभारी) तारिक अनवर से मिलने वालों में केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के राजनीतिक मामलों के समिति सदस्य, राज्य स्तरीय पदाधिकारी और जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्ष शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल में एआईसीसी के सचिव ईवान डीसूजा और पी वी मोहन भी शामिल थे जो पार्टी में नई जान फूंकने के लिए सुझाव हासिल करने आए थे। उन्होंने सोमवार को यहां कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेताओं से भी मुलाकात की।

इस तरह की खबरें मिलीं कि नेताओं ने बातचीत में वर्तमान राज्य नेतृत्व में बदलाव की मांग की लेकिन एआईसीसी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि इस तरह की कोई मांग नहीं की गई बल्कि कामकाज के तरीके को लेकर काफी आलोचना हुई।

एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरी जानकारी में इस तरह की कोई मांग नहीं की गई। हर कोई जानता है कि इस तरह का बदलाव व्यावहारिक नहीं है क्योंकि विधानसभा चुनावों में तीन से चार महीने बाकी हैं। लेकिन कई ने गुटबाजी, डीसीसी के काम नहीं करने और राज्य में कुछ लोगों के प्रतिनिधियों द्वारा डीसीसी की अध्यक्षता पर कब्जा बरकरार रखने की शिकायत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र