लाइव न्यूज़ :

केरल कांग्रेस प्रमुख ने कहा-पद पर बने रहने का इच्छुक नहीं

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:56 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 मई केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए शनिवार को कहा कि वह इस पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं।

रामचंद्रन ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव में यूडीएफ की हार के बाद उन्होंने सोनिया गांधी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है, जिसमें चुनाव से संबंधित सभी मुद्दों से अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा, ''उस रिपोर्ट में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष को बताया कि मैं केपीसीसी के अध्यक्ष पद पर बने रहना नहीं चाहता।''

रामचंद्रन ने कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक प्रबंध नहीं हो जाता, तब तक वह इस पद पर बने रहेंगे।

विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार को हुई यूडीएफ की पहली बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्रन ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है, ऐसे में केपीसीसी प्रमुख के तौर पर बैठक में शामिल होना नैतिक रूप से सही नहीं होता।

रामचंद्रन ने कहा कि पीसीसी प्रमुख के तौर पर उन्हें सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी की तरफ से पूरा सहयोग मिला।

उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव में पार्टी की हार से दुखी हूं। लिहाजा, मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। ''

उन्होंने कहा कि किसी अन्य को दोष देने का उनका कोई इरादा नहीं है।

छह अप्रैल को हुए केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ गठबंधन को 140 में से केवल 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह