लाइव न्यूज़ :

केरल : निलांबुर से कांग्रेस उम्मीदवार वी वी प्रकाश का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 09:16 IST

Open in App

मलाप्पुरम (केरल), 29 अप्रैल केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निलांबुर से विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार वी वी प्रकाश का बृहस्पतिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रकाश (56) मलाप्पुरम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष भी थे। कुछ महीने पहले ही उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं समेत विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने प्रकाश के परिवार के प्रति संवेदना जतायी है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मलाप्पुरम डीसीसी के अध्यक्ष एवं निलांबुर से यूडीएफ (संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा) के उम्मीदवार वी वी प्रकाश जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उन्हें एक ईमानदार और मेहनती कांग्रेस सदस्य के तौर पर जाना जायेगा जो लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

डीसीसी के सूत्रों ने बताया कि सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद प्रकाश को बृहस्पतिवार सुबह एडक्कारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मंजेरी के अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

कांग्रेस पार्टी को सत्तारूढ़ एलडीएफ (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा)से निलांबुर सीट जीतने की उम्मीद थी। माकपा ने इस सीट से विधायक पी वी अनवर को उतारा है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, आईयूएमएल नेता पी के कुन्हालीकुट्टी ने कांग्रेस नेता के निधन पर शोक जताया है।

राज्य में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थे और मतों की गिनती दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह