लाइव न्यूज़ :

केरल सहकारी बैंक घोटाला : चूक करने के आरोप में 16 अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:28 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 अगस्त केरल सरकार ने बुधवार को त्रिशूर जिलेमें स्थित माकपा नियंत्रित करुवन्नूर सहाकारी बैंक में करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले का पता लगाने में चूकने के आरोप में 16 अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

राज्य सहकारिता मंत्री वी एन वसावन ने कहा कि संयुक्त रजिस्ट्रार, तीन सहायक रजिस्ट्रार सहित 16 अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है जो घोटाले से प्रभावित बैंक में सही ऑडिट करने में असफल रहे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा जमा अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

मंत्री ने बताया कि उन्हें अंतरिम रिपोर्ट मंगलवार की रात मिली थी जिसके बाद आज शीर्ष अधिकारियों के साथ की गई बैठक में इन 16 अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला किया गया जिनमें से अधिकतर राज्य सहकारिता विभाग के हैं।

वसावन ने ‘पीटीआई-भाषा’ में कहा कि करुवन्नूर सहकारी बैंक में वर्ष 2010 से ही फर्जीवाड़ा चल रहा था और यह कांग्रेस नीत यूडीएफ और माकपा नीत एलडीएफ- दोनों की सरकार के दौरान जारी रहा।

उन्होंने कहा कि अगर सेवानिवृत्त किसी अधिकारी की भूमिका का पता चलता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रही केरल पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी त्रिशूर में पुलिस अधिकारी ने दी। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले में दूसरा और तीसरा आरोपी जिन्हें आज गिरफ्तार किया है वे बैक के निलंबित कर्मी हैं। अपराध शाखा ने बताया कि सोमवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था और तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह