लाइव न्यूज़ :

केरल सहकारी बैंक पर 100 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले के आरोप

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:53 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), 19 जुलाई केरल के त्रिशूर जिले के एक सहकारी बैंक में कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये का ऋण घोटाला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने छह बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

धोखाधड़ी के ये आरोप यहां इरिंजालकुडा में सत्तारूढ़ माकपा के नियंत्रण वाले कारावन्नूर सहकारी बैंक के खिलाफ लगाए गए हैं।

स्थानीय ग्राहकों सहित कई लोगों द्वारा बैंक के कामकाज के बारे में आशंका जताए जाने के बाद, हाल ही में वहां एक ऑडिट किया गया था, जिसमें कथित तौर पर ये आरोप सही पाए गए थे।

सूत्रों ने यहां बताया कि निरीक्षण के दौरान, यह भी पाया गया कि स्थानीय ग्राहकों को जानकारी दिए बिना उनके द्वारा गिरवी रखी गई संपत्ति पर ऋण स्वीकृत किया गया और ऋण राशि चुनिंदा खातों में कई बार जमा की गई।

सूत्रों ने बताया कि ऑडिट के निष्कर्षों के आधार पर बैंक के अध्यक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार करीब 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता चला है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "इसे एक धोखाधड़ी माना गया है जो पिछले कई सालों से जारी थी। इसलिए, हम मामले की विस्तृत जांच और ऋण दस्तावेजों की जांच के बाद ही धोखाधड़ी के सही स्तर का पता लगा सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि बैंक के सचिव सहित छह बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्हें आरोपों के चलते पहले ही निलंबित कर दिया गया है।

उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 471 (फर्जी दस्तावेज को असली रूप में इस्तेमाल करना) और 120 बी (आपराधिक साजिश) सहित कई धाराएं लगाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि मामले को आगे की जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया जाएगा क्योंकि घोटाले में कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का संदेह है।

आरोपों के बाद, मार्क्सवादी पार्टी शासित बैंक की 13 सदस्यीय समिति को भंग कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल