लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन अध्ययन मंचों का दुरुपयोग करने वालों को केरल के मुख्यमंत्री की चेतावनी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि यद्यपि महामारी के समय में राज्य में डिजिटल स्कूली शिक्षा एक बड़ी सफलता रही है, लेकिन असामाजिक गतिविधियों के लिए बच्चों के ऑनलाइन अध्ययन मंचों का दुरुपयोग करने का प्रयास भी किया गया है और ऐसे साइबर अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने राज्य विधानसभा को बताया कि हालांकि साइबर क्षेत्र के कई सकारात्मक पहलू हैं, लेकिन आजकल असामाजिक तत्वों द्वारा इसका दुरुपयोग अपराध करने और बच्चों को गुमराह करने के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा, ''ऐसी ही एक गतिविधि फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन कक्षाओं की हैकिंग और उन (सोशल मीडिया) समूहों में अश्लील बातचीत और वीडियो अपलोड करना शामिल है, जिसमें बच्चे, शिक्षक और माता-पिता सदस्य हैं। हमें बिना समझौता किए सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।''

विजयन माकपा विधायक सचिन देव द्वारा हाल ही में कुछ निहित स्वार्थों द्वारा बच्चों के ऑनलाइन अध्ययन प्लेटफार्मों में घुसपैठ करने के प्रयास पर एक उल्लेख का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हालांकि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर राज्य सरकार का केवल सीमित नियंत्रण है क्योंकि उनमें से अधिकांश विदेश में निर्मित हैं, ऐसे अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं