लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र, सिल्वर लाइन परियोजना के लिये मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:09 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिल्वर लाइन सेमी हाईस्पीड रेल परियोजना को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच बनने वाली इस रेलवे लाइन से न केवल केरल बल्कि राष्ट्र को भी फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने छह दिसंबर, 2021 को लिखे पत्र में कहा है कि केरल सरकार 13,700 करोड़ रुपये की पूरी भूमि अधिग्रहण लागत को वहन करने पर सहमति पहले ही जता चुकी है।

विजयन ने यह भी कहा कि राज्य सरकार केरल रेल विकास निगम लिमिटेड (के-रेल) द्वारा परियोजना के लिए किए गए बाहरी ऋण प्रबंध को लेकर किसी भी चूक से उत्पन्न होने वाली देयता को पूरा करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त कर चुकी है।

पत्र में कहा गया है कि इस परियोजना पर जुलाई में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चर्चा की गई थी, जिन्होंने भारतीय रेलवे की वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण इसे मंजूरी देने पर चिंता व्यक्त की थी।

उन्होंने पत्र में कहा, "मैं आपसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं कि कृपया इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दें, जो केरल की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना के अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों में योगदान से न केवल केरल राज्य बल्कि देश को भी फायदा होगा।''

सिल्वर लाइन परियोजना से तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक यात्रा का समय लगभग चार घंटे तक कम होने की उम्मीद है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन यूडीएफ इसका विरोध कर रहा है। उसका आरोप है कि यह "अवैज्ञानिक और अव्यवहारिक" परियोजना है, जिससे राज्य पर भारी वित्तीय लागत का बोझ पडे़गा।

तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक 532 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का निर्माण ‘के-रेल’ द्वारा किया जाएगा। के-रेल इस दक्षिणी राज्य में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास के लिये केरल सरकार और रेल मंत्रालय का संयुक्त उद्गम है।

कासरगोड पहुंचने से पहले सिल्वर लाइन ट्रेनों का कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, तिरूर, कोझीकोड और कन्नूर में ठहराव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल