लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने केंद्र से खाड़ी के लिए हवाई किराये को किफायती बनाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:58 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 16 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को खाड़ी देशों के लिए हवाई किराये को वहनीय बनाने की खातिर कदम उठाने का केंद्र से आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखे एक पत्र में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रवासी सबसे अधिक प्रभावित वर्गों में से एक हैं और उनमें से कई पिछले साल पहले लॉकडाउन के दौरान भारत आए थे तथा उन्हें बिना किसी रोजगार के यहीं रहना पड़ा।

उन्होंने कहा "अब जब विभिन्न हवाई मार्ग खुल रहे हैं, वे अपने कार्यस्थल पर लौटने और नए सिरे से जीवन शुरू करने के लिए इच्छुक हैं। हालांकि, यह गौर किया गया है कि विभिन्न मार्गों, खासकर खाड़ी देशों की उड़ानों के लिए हवाई किराये आसमान छू रहे हैं।’’

विजयन ने पत्र में कहा, "एक साल से अधिक समय तक बेरोजगारी के बाद, कई लोगों के लिए इन हवाई किराये को वहन करना मुश्किल हो रहा है...।’’ उन्होंने कहा कि अकुशल और अर्ध-कुशल श्रमिक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं तथा वे खाड़ी में बहुसंख्यक प्रवासी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू