लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने माकपा और भाजपा के बीच चुनावी गठजोड़ के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 00:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 16 मार्च माकपा और भाजपा के बीच चुनावी गठजोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि वाम दल कुछ वोटों के लिए सांप्रदायिक ताकतों के साथ समझौता नहीं करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग के साथ कार्यरत आर बालशंकर ने आरोप लगाया कि माकपा और भाजपा के बीच विधानसभा चुनाव के लिए हुए चुनावी गठजोड़ के चलते ही उन्हें अलप्पुझा जिले की चेंगन्नूर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया।

बालशंकर ने आरोप लगाया कि चेंगन्नूर और अरनमुला सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में है लेकिन भाजपा की राज्य इकाई के नेतृत्व और माकपा के बीच हुए चुनावी गठजोड़ के चलते उन्हें नजरअंदाज किया गया।

भाजपा नेता ने दावा किया कि वह चेंगन्नूर सीट पर पिछले दो महीने से कार्य कर रहे हैं और ईसाइयों एवं मुसलमानों के अलावा सभी समुदायों ने उन्हें अपना समर्थन जताया है।

बालशंकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य का नेतृत्व चुनाव जीतना नहीं चाहता है। उन्हें चुनाव जीतने में दिलचस्पी नहीं है क्योंकि जिन सीटों पर भाजपा की पकड़ मजबूत है, वहां से वे कमजोर उम्मीदवार उतार रहे हैं।’’

विजयन ने गठजोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वाम दल कुछ वोटों के लिए सांप्रदायिक ताकतों के साथ समझौता नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो