लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: केरल सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री के विकल्प पर कर रही है विचार, खुदकुशी के बढ़ रहे हैं मामले

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2020 11:57 IST

राज्य में आत्महत्या के मामलों को बढ़ता देख मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के पास डॉक्टरों के पर्चे हैं, उन्हें शराब उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ केरल सरकार ने वह नशामुक्ति केंद्रों में ऐसे में लोगों को भर्ती करवाए और उन्हें नि: शुल्क उपचार प्रदान करवाए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच केरल में बढ़े आत्महत्या के मामले।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बोले- सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले चुका है। इस खतरनाक वायरस के कारण अभी तक कुल 1027 इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 (COVID-19) 27 लोगों की जान ले चुका है। इस बीच केरल के कई हिस्सों से सुसाइड मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, कोरोना की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है, जिसकी वजह से राज्य में शराब की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं। ऐसे में शराब न मिलने पर कुछ लोगों के आत्महत्या करने जैसी खबरें आई हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के पास डॉक्टरों के पर्चे हैं, उन्हें शराब उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ केरल सरकार ने ऐसे लोगों को नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाने और उन्हें नि: शुल्क उपचार प्रदान करवाने की बात की है। सीएम विजयन ने ये भी कहा कि सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री के विकल्प पर भी विचार कर रही है क्योंकि शराब की अचानक अनुपलब्धता सामाजिक समस्याओं का कारण बन सकती है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कर्नाटक-केरल प्रमुख राज्यमार्ग को लेकर पीएम मोदी से तत्काल हस्तक्षेप करने को कहा था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि ये मार्ग राज्य में जूरी सामानों के प्रवाह के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे में अगर ये मार्ग बाधित हो जाता है तो केरल में जरुरी सामान लाने वाले वाहनों को बेहद लंबे मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसपिनाराई विजयनकेरलकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा