लाइव न्यूज़ :

केरल नौकरशाह में बड़ा बदलाव, नया मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख नियुक्त, सीएम पिनराई विजयन ने इन्हें दी जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2023 14:07 IST

कैबिनेट की बैठक में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शेख दरवेश साहेब को नया पुलिस प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। अनिल कांत की जगह लेंगे, जो सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नाम पर मुहर लगी।केरल कैडर के अधिकारी साहेब फिलहाल अग्नि एवं बचाव विभाग के प्रमुख हैं।मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ नौकरशाह वी. वेणु को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वेणु फिलहाल मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार में गृह सचिव हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यहां एक बयान में कहा कि विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वेणु के नाम पर मुहर लगी।

वह निवर्तमान मुख्य सचिव वी.पी. जॉय की जगह लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। कैबिनेट की बैठक में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी शेख दरवेश साहेब को नया पुलिस प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। वह निवर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत की जगह लेंगे, जो इस महीने सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

आंध्र प्रदेश से संबंध रखने वाले केरल कैडर के अधिकारी साहेब फिलहाल अग्नि एवं बचाव विभाग के प्रमुख हैं। बैठक के दौरान कैबिनेट ने मुख्य सचिव के तौर पर मेधावी सेवा के लिए जॉय का आभार प्रकट किया। बदले में जॉय ने अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों से मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया