लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने सीआईएएल के पनबिजली संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:05 IST

Open in App

कोच्चि, छह नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (सीआईएएल) के अरिप्पारा पनबिजली संयंत्र का शनिवार को उद्घाटन किया और कहा कि वामपंथी सरकार स्थानीय निकायों एवं सहकारी समितियों के साथ मिलकर किफायती एवं पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने की योजना बना रही है।

विजयन ने लघु पनबिजली परियोजना (एसएचपी) के ऑनलाइन उद्घाटन में कहा कि बिजली उत्पादन केवल अक्षय ऊर्जा संसाधनों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। अनुमान है कि संयंत्र में सालाना 1.4 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन हो सकता है और वह इस सप्ताह से केएसईबी (केरल राज्य विद्युत बोर्ड) को बिजली प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा, “वाम सरकार स्थानीय निकायों और सहकारी समितियों के सहयोग से कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल बिजली परियोजनाओं को लागू करने की योजना बना रही है। सरकार का रुख यह है कि बिजली उत्पादन केवल अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर नहीं होना चाहिए। हमारा लक्ष्य पानी, वायु और सूरज की रोशनी से अधिकतम ऊर्जा उत्पन्न करना है।”

सीआईएएल को राज्य विद्युत विभाग द्वारा केरल लघु जल विद्युत नीति के तहत निर्माण-स्वामिमत्व-संचालन-हस्तांतरण (बीओओटी) आधार के तहत 30 साल की ‘लीज’ पर यह परियोजना सौंपी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे