लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने नए नौसेना प्रमुख को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:01 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के नव नियुक्त प्रमुख आर. हरि कुमार को शुभकामनाएं दी और उनके शानदार कार्यकाल की कामना की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को नौसेना प्रमुख बनने की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पद पर नियुक्त होने वाले वह पहले मलयाली बन गए हैं। भारतीय नौसेना में उनके शानदार कार्यकाल की कामना करता हूं।’’

एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद कुमार ने मंगलवार को नौसेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

एडमिरल कुमार, बल की बागडोर संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। वह एक जनवरी 1983 को नौसेना की कार्यकारी शाखा में सेवा में शामिल हुए थे। लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी एवं विशिष्ट सेवा के दौरान, एडमिरल कुमार ने विभिन्न कमानों, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में सेवा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन