लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने राज्य में नयी पहल का विरोध करने वालों की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:06 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 24 दिसंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में नयी पहल का विरोध करने वालों की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि इस तरह के बेतुका प्रतिरोध का वैज्ञानिक तरीके से मुकाबला किया जा सकता है।

विजयन ने केरल प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ यह पूर्वधारणा कि राज्य में कुछ नहीं हो सकता, अब बदल गई है।’’

विजयन ने कहा, ‘‘कुछ लोग राज्य में हर तरह की नयी पहल का विरोध करेंगे। इस तरह के विरोध का मुकाबला इसके पीछे मौजूद कारण का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण कर और आगे बढ़ कर किया जा सकता है। ’’

उनका यह बयान इसलिए मायने रखता है कि विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी राज्य में प्रस्तावित सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना का विरोध कर रही है। पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार को भी गेल पाइपलाइन परियोजना और पावर हाईवे प्रोजेक्ट के दौरान इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए