लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने यात्रा प्रतिबंध लगाने के लिए कर्नाटक की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 15:32 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच अगस्त केरल के लोगों पर कर्नाटक द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा प्रतिबंध लगाने के कुछ दिन बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र के दिशा निर्देशों के खिलाफ जा कर ताजा प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विजयन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, राज्यों को अपनी सीमाओं को बंद कर यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, “कर्नाटक सरकार की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंध केंद्र सरकार के निर्देश के खिलाफ हैं।”

आईयूएमएल के विधायक एम के एम अशरफ के एक अभिवेदन का जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि विभिन्न उद्देश्यों से पड़ोसी राज्य की यात्रा करने वाले केरल के लोगों को प्रतिबंधों के कारण कोई कठिनाई न हो। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत ने कर्नाटक में अपने समकक्ष से संपर्क किया है।

पड़ोसी राज्य द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विवरण देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने केरल के लोगों को पड़ोसी राज्य में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर पद्धति से कराई गई जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं