लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग कॉलेज में केएसयू के विरोध प्रदर्शन की निंदा की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को यहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान केरल छात्र संघ (केएसयू) द्वारा किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि जब शैक्षणिक संस्थानों को सामान्य स्थिति में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, तो छात्र संगठनों को इसका समर्थन करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा कि यह सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है कि महामारी के कारण छात्रों की उच्च शिक्षा और नौकरी की तलाश बाधित न हो।

उन्होंने कहा, "हमें इस लक्ष्य के लिए एक साथ खड़े होने की जरूरत है। इस तरह की हिंसा से इसे नष्ट करने की कोशिश न करें।"

उन्होंने कहा कि शहर के केटीयू परिसर में बीटेक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान केएसयू कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा "बेहद निंदनीय" और "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" है।

पुलिस ने बताया कि केएसयू कार्यकर्ताओं ने परिसर में प्रवेश किया और प्रश्न पत्र फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह