लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी के बीच केरल के मुख्यमंत्री ने शैक्षिक सत्र 2021-22 की शुरुआत की

By भाषा | Updated: June 1, 2021 16:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक जून केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को राज्य भर के पब्लिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र की ऑनलाइन शुरुआत की और छात्रों से एक नई दुनिया बनाने के लिए एक साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।

विजयन ने शैक्षिक वर्ष 2021-22 के लिए ‘प्रवेशनोलसवम’ के (स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत) ऑनलाइन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जताई कि वह समय दूर नहीं, जब छात्र स्कूल आएंगे।

पहली से नौवीं कक्षा की डिजिटल कक्षाएं आज ‘फर्स्ट बेल पोर्टल’ के जरिए ‘काइट विक्टर्स’ चैनल के माध्यम से शुरू हुई।

विजयन ने कहा, “वह समय दूर नहीं है जब छात्र नए कपड़े पहनकर स्कूल बैग लेकर विद्यालय जाएंगे। भले ही छात्र महामारी की स्थिति के कारण घर से पढ़ रहे हों, लेकिन हम एक नई दुनिया बनाने के लिए संयुक्त रूप से आगे बढ़ सकते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान डिजिटल शिक्षा का केरल मॉडल सफल रहा।

महामारी के कारण यह दूसरी बार है कि प्रवेशनोलसवम ऑनलाइन आयोजित किया गया है।

शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रवेशनोलसवम में करीब 45 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।

राज्य में 10वीं और 12वीं के लिए कक्षाएं सात जून से शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू