लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने 54 लाख रुपये की संपत्ति की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 मार्च केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर जिले की धर्मधाम सीट से छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरते हुए 54 लाख रुपये की संपत्ति की घोषणा की है।

विजयन ने बताया कि उनके पास दो प्लॉट समेत 51.95 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

उनके पास 2.04 लाख रुपये की चल संपत्ति है जिसमें से 78,048.51 रुपये एसबीआई बैंक की थालासेरी शाखा में हैं और साथ ही मलयालम कम्युनिकेशन लिमिटेड के 10,000 रुपये के 1000 शेयर और केआईएएल के एक लाख रुपये के शेयर हैं।

शपथपत्र के अनुसार 2020-21 में उनकी कुल आय 2,87,860 रुपये रही।

उनकी पत्नी कमला के पास बैंक में 5,47,803.21 रुपये हैं और 35 लाख रुपये की संपत्ति है।

शपथपत्र में यह भी बताया गया है कि उनके खिलाफ दो मुकदमे चल रहे हैं।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने 76,20,620 रुपये की अचल संपत्ति के साथ ही 1.23 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है। उन्होंने अलाप्पुझा जिले की हरिपद सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।

उनके पास एक कार, एक एलआईसी पॉलिसी और शेयरों तथा बॉन्ड्स में निवेश समेत 47,26,091 रुपये की चल संपत्ति है।

उनकी पत्नी अनिता रमेश के पास 1,61,07,033 रुपये की चल संपत्ति समेत 2,20,77,033 रुपये की संपत्ति है।

उनके खिलाफ आठ मुकदमे चल रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम्मेन चांडी ने 3.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 2.99 लाख रुपये की चल संपत्ति की घोषणा की है।

कोट्टायम जिले की पुथुपल्ली सीट से उम्मीदवार चांडी के खिलाफ चार मुकदमे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से पता चलता है कि राज्य में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से 222 उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिए हैं।

राज्य में छह अप्रैल को चुनाव होंगे और दो मई को नतीजे आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू