लाइव न्यूज़ :

तमिल फिल्म ‘मास्टर’ के साथ खुले केरल के सिनेमा घर

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी कोविड-19 के कारण 10 महीने तक बंद रहे केरल के सिनेमाघर अभिनेता विजय की तमिल फिल्म ‘मास्टर’ के साथ खुले हैं।

फिल्म एक्जिबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ करेल (एफईयूओके) का कहना है कि फिल्म को राज्य की 500 से ज्यादा स्क्रीन (पर्दे) पर प्रदर्शित किया गया है।

सिनेमाघर मालिकों का कहना है कि ज्यादातर सिनेमाघरों के खुलते ही पहले कुछ घंटों में सारे टिकट बिक गए। तमाम युवा सुबह नौ बजे फिल्म के पहले शो के लिए सिनेमाघर के आगे लाइन में लगे हुए थे।

कोच्चि में अभिनेता विजय के प्रशंसकों ने उनके बड़े पोस्टर का दूध से अभिषेक किया।

एफईयूओके के महासचिव एम. सी. बॉबी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कई सिनेमाघरों में मरम्मत और उन्हें संक्रमण मुक्त करने का काम चल रहा है, इसलिए बुधवार को वह नहीं खुले।

सिनेमाघरों में सिर्फ 50 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी यानी प्रत्येक दर्शक के बीच एक सीट खाली रखी जाएगी।

कोविड-19 से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?