लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री शुक्रवार को डॉ वर्गीस कुरियन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:41 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनारसयी विजयन भारत में श्वेत क्रांति के जनक माने जाने वाले डॉ वर्गीज़ कुरियन की प्रतिमा का शुक्रवार 26 नवंबर को अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा राजधानी तिरुवनंतपुरम के मिल्मा भवन में स्थापित की गयी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

प्रतिमा का अनावरण केरल सहकारी दुग्ध विपणन संघ (केसीएमएमएफ) द्वारा आयोजित कुरियन के साल भर चले जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम का हिस्सा है।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री यहां एक सभागार में आयोजित होने वाले एक समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 'मिल्क मैन ऑफ इंडिया' डॉ कुरियन की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन समारोह से पहले, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष टी नंदकुमार डॉ. वर्गीज़ कुरियन स्मारक व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. कुरियन की पुत्री निर्मला कुरियन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत करेंगी।

डॉ. कुरियन (1921-2012) के जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत 26 नवंबर 2020 को उनके जन्म स्थान कोझिकोड से हुई थी। डॉ. कुरियन को देश में श्वेत क्रांति का जनक माना जाता है, जिन्होंने 1970 के दशक में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर के साथ-साथ विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत के तहत 3,300 से अधिक दुग्ध सहकारी समितियों के किसानों ने डॉ. कुरियन को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र