लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप

By भाषा | Updated: June 19, 2021 21:40 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम/कोच्चि, 19 जून केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के. सुधाकरन ने अपने कॉलेज के दिनों के जीवन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

विजयन ने एक दिन पहले कहा था कि सुधाकरन ने उनके बच्चों के अपहरण की साजिश रची थी। इसके बाद, शनिवार को सुधाकरन ने इसका खंडन किया और मुख्यमंत्री से ‘उनके पद की गरिमा बरकरार रखने’ को कहा।

कोविड-19 का ब्योरा देने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाने को लेकर विजयन पर प्रहार करते हुए सुधाकरन ने यह जानना चाहा कि पुलिस के पास कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई गई।

सुधाकरन ने कहा, “विजयन ने कई आरोप लगाए हैं। वह मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता थी। हमने कल (शुक्रवार) असली पिनराई विजयन को देखा, जो ‘पी आर’ (प्रचार) एजेंसी के आवरण से बाहर थे। उनका रवैया किसी राजनीतिक अपराधी जैसा था। मैं उनकी तरह जवाब नहीं दे सकता। ”

विजयन ने एक साक्षात्कार में सुधाकरन द्वारा उनके खिलाफ की गई कुछ टिप्पणी के बारे में संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए यह आरोप लगाया कि मौजूदा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के एक करीबी सहयोगी ने बरसों पहले उनके समक्ष यह खुलासा किया था कि सुधाकरन ने उस वक्त स्कूल में पढ़ाई कर रहे विजयन के बेटे और बेटी के अपहरण की साजिश रची थी।

सुधाकरन ने पूछा, ‘‘ब्योरा का खुलासा क्यों नहीं किया गया, पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की गई? उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। अपनी पत्नी को भी नहीं। जाहिर है कि अगर बच्चों पर कोई खतरा होगा तो कोई व्यक्ति उनकी मां को बताएगा क्योंकि उसे बच्चों को बचाने की चिंता होगी। क्या इस तरह कोई पिता प्रतिक्रिया करता है?”

विजयन ने उक्त साक्षात्कार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ आरोप लगाया। दरअसल, क्षेत्रीय भाषा की एक पत्रिका में प्रकाशित इस साक्षात्कार में सुधाकरन ने दावा किया था कि उन्होंने करीब 50 साल पहले कन्नूर जिले के ब्रेनेन कॉलेज में हुई एक घटना के दौरान विजयन को लात मारी थी। दोनों नेता इसकी कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

वियजन इस सरकारी कॉलेज में सुधाकरन के सीनियर थे।

हालांकि, सुधाकरन ने कहा कि पत्रिका में प्रकाशित उनके कुछ उद्धरण ऑफ द रिकार्ड थे और उन्हें प्रकाशित नहीं किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि यह संवाददाता और मीडिया हाउस की गलती थी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा सुधाकरन के खिलाफ लगाये गये तस्करी सहित अन्य आरोपों का भी जिक्र किया।

हालांकि, कोच्चि में प्रेस वार्ता के दौरान सुधाकरन ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि यदि आरोप सही साबित हुए तो वे इस्तीफा दे देंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान सुधाकरन ने विजयन पर पलटवार करने के लिए सोना तस्करी मामले को भी उठाया।

सुधाकरन की पार्टी के सहकर्मी, विपक्षी नेता वीडी सतीशन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला भी प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के समर्थन में उतरे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सुधाकरन के खिलाफ इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए थे।

इस वक्त दिल्ली में मौजूद चेन्नीथला ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद के महत्व को समझना चाहिए।

उन्होंने दिल्ली में मीडिया से कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। ’’

हालांकि, माकपा सचिव ए विजयराघवन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गली के गुंडे की भाषा में बात कर रहे हैं।

इन सबके बीच, भाजपा ने मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख, दोनों पर प्रहार किया तथा कि दोनों ने ही साबित कर दिया है कि वे अपराधी हैं।

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने एक बयान में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस प्रमुख, दोनों ने ही सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वे मूल रूप से अपराधी और गुंडे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह