लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:04 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उन्होंने स्वयं ट्वीट करके यह जानकारी साझा की।

विजयन ने पिछले महीने कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली थी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, '' कोविड-19 जांच में मेरे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में उपचार कराऊंगा।''

उन्होंने हाल ही में उनके संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच कराने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विजयन वर्तमान में उत्तर केरल के कन्नूर स्थित अपने आवास में हैं और उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

इससे पहले विजयन की बेटी वीना विजयन और उनके दामाद पी ए मोहम्मद रियास कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे राज्य में घूमकर प्रचार किया था। केरल में छह अप्रैल को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया