लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने लक्षद्वीप के लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया

By भाषा | Updated: May 31, 2021 10:40 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 31 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लक्षद्वीप के प्रशासक के हालिया कदमों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे द्वीप के लोगों के साथ एकजुटता जताते हुए विधानसभा में सोमवार को प्रस्ताव पेश किया।

विजयन ने कहा कि यह, लक्षद्वीप में स्थानीय जीवन शैली एवं पारिस्थतिकी तंत्र को नष्ट करने और पीछे के दरवाजे से ‘भगवा एजेंडे’ को लागू करने की कोशिश है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता विजयन ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि इसी एजेंडे के तहत नारियल के पेड़ों को भगवा रंग से रंगा गया है।

विजयन ने कहा, ‘‘यह लक्षद्वीप में कॉरपोरेट हितों और भगवा एजेंडे को थोपने और लागू करने का प्रयास है।’’

छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद विजयन के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने के बाद सदन में पहला प्रस्ताव पेश किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू