लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री ने कुछ गतिविधियों में छूट दी, कहा-पाबंदियों की भी जरूरत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:56 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 17 जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में कोविड-19 के कारण जारी कुछ पाबंदियों में शनिवार को छूट देने की घोषणा की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक दुकानों को खोलने, फिल्मों की शूटिंग और धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए लोगों की संख्या में छूट दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि केरल में गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पाबंदियां लगाने की भी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन सहित पाबंदियों के कारण काफी आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इसलिए रोजाना आधार पर कोविड-19 संक्रमण का आकलन कर कुछ छूट दी जा रही है।

बहरहाल उन्होंने कहा कि पाबंदियों की भी जरूरत है, जिनके बारे में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है क्योंकि वर्तमान पाबंदियों के चलते राज्य में महामारी को नियंत्रण में किया जा सका है।

विजयन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में छूट की घोषणा करते हुए कहा कि बकरीद को देखते हुए कपड़ा, जूते-चप्पल की दुकानों, आभूषण, फैंसी स्टोर, घरेलू उपकरण बेचने वाली दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, हर तरह की मरम्मत की दुकानों तथा आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानों को 18, 19 और 20 जुलाई को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक ए, बी, और सी श्रेणी के क्षेत्रों में खोलने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा कि डी श्रेणी के इलाकों में इन दुकानों को केवल 19 जुलाई को खोलने की अनुमति होगी। जिन इलाकों में संक्रमण दर पांच फीसदी से कम है वे ए श्रेणी में हैं, पांच से दस फीसदी संक्रमण वाले क्षेत्र बी श्रेणी में, दस से 15 फीसदी वाले क्षेत्र सी श्रेणी में और 15 फीसदी से अधिक संक्रमण वाले क्षेत्र डी श्रेणी में हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष अवसरों पर पूजा स्थलों पर अधिकतम 40 लोगों को अनुमति होगी और वहां के प्रभारी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि इतनी संख्या का पालन करें।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने टीका की कम से कम एक खुराक लगवा ली है उन्हें धार्मिक स्थलों पर प्रवेश की अनुमति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सबरीमाला में पूजा में शिरकत करने वाले लोगों की संख्या पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी गई है।

राज्य में धारावाहिकों की शूटिंग की अनुमति दे दी गई है इसलिए ए और बी श्रेणी के क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग की भी अनुमति होगी और वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos