बहरीन के प्रिंस खलीफा के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:18 IST2020-11-11T20:18:51+5:302020-11-11T20:18:51+5:30

Kerala Chief Minister condoles death of Prince Khalifa of Bahrain | बहरीन के प्रिंस खलीफा के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

बहरीन के प्रिंस खलीफा के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर बुधवार को शोक प्रकट किया और कहा कि खलीफा के मन में भारतीय समुदाय, विशेषकर बहरीन में रहने वाले केरल के लोगों के प्रति विशेष स्थान था।

बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने खलीफा के निधन की घोषणा की और कहा कि अमेरिका के मेयो क्लीनिक में उनका इलाज चल रहा था।

प्रिंस खलीफा, विश्व में सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक थे जिन्होंने अपने राष्ट्र की सरकार का कई दशकों तक नेतृत्व किया।

वह 84 वर्ष के थे। बुधवार को उनका निधन हो गया।

विजयन ने कहा, “उन्होंने आधी सदी तक बहरीन का नेतृत्व किया और वह एक ऐसे नेता थे जो भारत के बेहद करीब थे। भारतीय समुदाय, विशेषकर बहरीन में रहने वाले मलयाली लोगों के लिए उनके मन में विशेष स्थान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kerala Chief Minister condoles death of Prince Khalifa of Bahrain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे