लाइव न्यूज़ :

केरल : पेरिया दोहरे हत्याकांड में सीबीआई ने माकपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:44 IST

Open in App

कासरगोड, एक दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2019 में पेरिया में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में बुधवार को एक शाखा सचिव सहित माकपा के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

सीबीआई के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि एजेंसी द्वारा गठित एक टीम ने पांच आरोपियों राजेश उर्फ ​​राजू (38), विष्णु सुरा (47), शष्ठ मधु (40), रेजी वर्गीस (44) और हरिप्रसाद (31) को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि घंटों की पूछताछ के बाद पता चला कि वे कथित तौर पर हथियार इकट्ठा करने, हमलावरों को परिवहन सुविधाएं मुहैया कराने और पीड़ितों कृपेश व सरथ लाल के यात्रा मार्ग के बारे में जानकारी देने में शामिल थे।

उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में एजेंसी अब तक माकपा के कई कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ कर चुकी है।

केरल उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को मामले में आरोप पत्र दायर करने के लिए दी गई चार महीने की समयसीमा समाप्त होने से ठीक दो सप्ताह पहले ये गिरफ्तारियां हुईं।

अधिकारी ने कहा कि पांचों आरोपियों को बृहस्पतिवार को एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इनमें से दो जमानत पर बाहर हैं जबकि बाकी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos