लाइव न्यूज़ :

केरल के मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 15:09 IST

Open in App

तिरुवंनतपुरम, 24 दिसंबर केरल मंत्रिमंडल ने केंद्र के नए कृषि कानूनों पर चर्चा करने और इनके खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के लिए राज्यपाल से 31 दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी देने की सिफारिश करने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंत्रिमंडल के फैसले के बारे में मीडिया को जानकारी दी और कहा कि उनकी सरकार को ‘‘उम्मीद’’ है कि राज्यपाल विधानसभा के विशेष सत्र के लिए मंजूरी प्रदान कर देंगे।

राज्य सरकार ने नए कृषि कानूनों पर चर्चा करने और आंदोलनकारी किसानों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए इससे पहले भी 23 दिसंबर को विशेष सत्र आहूत करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्यपाल के इस कदम की निन्दा की थी।

हालांकि प्रदेश भाजपा ने राज्यपाल के कदम का स्वागत किया था।

विजयन ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मुझे उम्मीद है कि राज्यपाल विशेष सत्र आहूत करने की स्वीकृति प्रदान कर देंगे। हमारे देश में लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुसार, राज्यपाल बहुमत की सरकार के निर्णय को आम तौर पर मंजूरी प्रदान कर देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो