लाइव न्यूज़ :

केरल: शादी समारोह में शामिल होने जा रही बस दर्घनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 3, 2021 16:41 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), तीन जनवरी कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे पनाथूर इलुकोची की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी पर चढ़ते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन एक खाली मकान पर जा गिरा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '' दुर्घटना में कई लोग घायल हुए। हम अभी इनका विवरण जुटा रहे हैं। कम से कम छह लोगों की मौत हुई है।''

उन्होंने कहा कि घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

क्राइम अलर्टUP News: प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर लाश छोड़ गए कर्मचारी

क्राइम अलर्टKerala Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस से ऑटो की टक्कर, 3 लोगों की मौत

भारतKerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, वोटिंग के लिए पहुंच रहे लोग

भारतMaharashtra: ठाणे में ED और ATS की छापेमारी, आतंकी वित्तपोषण को लेकर पूछताछ जारी

भारत अधिक खबरें

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य