केरल नौका हादसा : दो लापता मछुआरों के शव बरामद
By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:16 IST2021-05-27T17:16:51+5:302021-05-27T17:16:51+5:30

केरल नौका हादसा : दो लापता मछुआरों के शव बरामद
तिरुवनंतपुरम, 27 मई केरल के विझिनजम तट पर नौकाएं डूबने के बाद लापता हुए मछुआरों में से दो और मछुआरों का शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
भारतीय तट रक्षक बल (आईसीजी) और राज्य तट रक्षक पुलिस के जवानों के अलावा स्थानीय मछुआरों ने युद्ध स्तर पर एक अभियान चलाकर लापता मछुआरों के शव को निकाला। यह नौकाएं मंगलवार रात को डूब गयीं थीं।
तटीय पुलिस और मछुआरों के एक सामूहिक दल ने पोनथुरा के रहने वाले जोसेफ का शव पूवार तट से बरामद कर लिया गया था।
इसके अलावा आईसीजी की टीम ने जेवियर उर्फ शबारियर के शव को विझिनजाम तट से बाहर निकाला।
तटीय पुलिस के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मछुआरों की तलाश करने के लिए अभियान अभी भी चलाया जा रहा है। केवल यह दो मछुआरे ही लापता थे।
इससे पहले बुधवार को 55 साल के डेविडसन नामक एक अन्य मछुआरे का शव भी आदिमालाथुरा से बरामद किया गया था।
गौरतलब है कि चार छोटी नौकाएं विझिनजाम तट के पास डूब गयीं थीं। उसमें कम से कम 17 मछुआरे सवार थे।
अब तक इस हादसे में कुल आठ लोगों को बचाया जा चुका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।