लाइव न्यूज़ :

आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करेगी केरल भाजपा अमित शाह से

By भाषा | Updated: November 21, 2021 22:50 IST

Open in App

कोझिकोड, 21 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्र ने रविवार को कहा कि प्रदेश भाजपा राज्य में हाल में हुई आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क करेगी।

सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में अपराधियों की मदद कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस मामले की एनआईए जांच की मांग की।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि विश्वास नहीं होता कि पुलिस के पास हत्या के एक सप्ताह बाद अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें संदेह है कि पुलिस अपराधियों की मदद कर रही है। हम इस घटना की एनआईएस से जांच कराने की मांग को लेकर अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे। हमारी चिंता केंद्रीय गृहममंत्री अमित शाह के सामने रखी जाएगी। आगामी दिनों में हम किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग करेंगे। इस अपराध से यह स्पष्ट है कि इस घटना का आतंकवादी संबंध है।’’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता ए संजीत (27)की 15 नवंबर को पलक्कड़ में हत्या कर दी गयी। पत्नी के सामने संजीत की हत्या की गयी। वह पत्नी को काम पर पहुंचाने जा रहे थे।

भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने आरोप लगाया है कि संजीत की दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हाथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं