लाइव न्यूज़ :

केरल: भाजपा ने हलाल खाने पर रोक लगाने की मांग की, कहा- यह तीन तलाक की तरह सामाजिक बुराई

By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 15:32 IST

पिछले हफ्ते, विहिप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसजेआर कुमार ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सबरीमाला मंदिर में प्रसादम तैयार करने के लिए हलाल-प्रमाणित गुड़ का इस्तेमाल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने केरल सरकार से हलाल खाने और हलाल बोर्ड्स पर पाबंदी लगाने की मांग की।सोशल मीडिया पर खाने में थूकने के दावों के बाद भाजपा ने की मांग।विहिप ने सबरीमाला में प्रसादम के लिए हलाल-प्रमाणित गुड़ के इस्तेमाल का आरोप लगाया था।

तिरूवनंतपुरम: बीते रविवार को भाजपा ने राज्यभर में केरल सरकार से हलाल खाने और हलाल बोर्ड्स पर पाबंदी लगाने की मांग की।भाजपा की यह मांग तब सामने आई है जब सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि खाने को हलाल बनाने के लिए मुस्लिम मौलवी के लोग उस पर थूक देंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते, विहिप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसजेआर कुमार ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सबरीमाला मंदिर में प्रसादम तैयार करने के लिए हलाल-प्रमाणित गुड़ का इस्तेमाल किया गया था।

रविवार को भाजपा के राज्य महासचिव पी. सुधीर ने मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि हलाल तीन तलाक की तरह एक सामाजिक बुराई है।

सुधीर का समर्थन करते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कोझीकोड में कहा कि केरल मेंहलाल घटन न तो आकस्मिक है और न ही निर्दोष है।

क्षेत्रीय ईसाई पार्टी केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व नेता पीसी जॉर्ज भी इस मुद्दे में कूद पड़े थे। एक पूर्व विधायक जॉर्ज ने रविवार को दावा किया कि हलाल भोजन धार्मिक कट्टरवाद का हिस्सा है।

उन्होंने कहा था कि मुसलमानों के लिए भोजन पर थूकना अनिवार्य है। आटा गूंथते समय वे उस पर तीन बार थूकते थे। सबरीमाला में प्रसादम का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इसे बनाने के लिए हलाल गुड़ का उपयोग किया जाता है।

इस बीच, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप जी. वेरियर ने शांति बनाने की अपील करते हुए कहा था कि हिंदू, मुसलमान और ईसाई एक दूसरे पर आर्थिक घेराबंदी कर नहीं रह सकते. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने शब्द वापस ले लिए।

टॅग्स :केरलBJPपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों