लाइव न्यूज़ :

केरल भाजपा प्रमुख पर रिश्वतखोरी के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:01 IST

Open in App

वायनाड (केरल) 17 जून केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन के खिलाफ आदिवासी नेता और जनाधिपथ्य राष्ट्रीय पार्टी (जेआरपी) अध्यक्ष सी के जनू को छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में राजग उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए रिश्वत देने के आरोप में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया।

यहां की एक अदालत ने पुलिस को रिश्वतखोरी के आरोपों पर सुरेंद्रन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ई और 171 एफ के तहत दर्ज की गई है।

हाल ही में, सुरेंद्रन और जेआरपी नेता पी अझिकोड के बीच जनू को राशि का भुगतान करने को लेकर हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

सुरेंद्रन और उनकी पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है जबकि अदालत प्रथम दृष्टया टेप की सत्यता को लेकर आश्वस्त हो गई।

इससे पहले, सात जून को सुरेंद्रन के खिलाफ के सुंदर को मंजेश्वर सीट से नामांकन वापस लेने के लिए धमकाने और रिश्वत देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!