लाइव न्यूज़ :

केरल: 105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली भगीरथी अम्मा का निधन

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई केरल में 105 साल की उम्र में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला भगीरथी अम्मा का निधन हो गया। वह 107 वर्ष की थीं। पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कर चुके हैं।

परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उनका निधन हुआ। उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात अपने घर में ही अंतिम सांस ली। भगीरथी अम्मा ने दो साल पहले ही 105 वर्ष की उम्र में साक्षरता परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सराहना भी की थी।

कोल्लम जिले के प्रक्कुलम की रहने वालीं भगीरथी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं आदरणीय भगीरथी अम्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी जीवन यात्रा से, विशेष रूप से नयी चीजें सीखने के प्रति उनके कभी न खत्म होने वाले जज्बे से काफी कुछ सीखने की जरूरत है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति। ’’

वहीं, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भगीरथी अम्मा ने साक्षर बनने के अपने दृढ़ संकल्प को साकार किया था। मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि वह प्रेरणादायक हस्ती थीं, जो समाज में महिला सशक्तिकरण और साक्षरता अभियान का प्रतीक थीं।

भगीरथी अम्मा ने 2019 में राज्य द्वारा संचालित केरल राज्य साक्षरता मिशन (केएसएलएम) द्वारा आयोजित चौथी कक्षा की समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होकर सबसे उम्रदराज छात्रा बनने का इतिहास रचा था।

भगीरथी अम्मा राज्य साक्षरता मिशन द्वारा कोल्लम में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थीं और उन्होंने 275 में से 205 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। गणित विषय में उन्हें पूरे अंक प्राप्त हुए थे।

केएसएलएम के सूत्रों ने यहां बताया कि वृद्धावस्था की वजह से भगरथी अम्मा को परीक्षा में लिखने में दिक्कत आ रही थी और उन्होंने पर्यावरण, गणित और मलयालम के तीन प्रश्नपत्रों को पूरा करने में तीन दिन का समय लिया था।

गौरतलब है कि भगीरथी अम्मा को पारिवारिक परेशानियों के कारण नौ वर्ष की आयु में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। पढ़ाई के प्रति उनके जुनून की मोदी ने भी प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" में भी भगीरथी अम्मा के बारे में जिक्र किया था।

उन्होंने उनकी कहानी का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘अगर हम जिंदगी में तरक़्क़ी करना चाहते हैं तो हमें खुद का विकास करना होगा, अगर हम कुछ हासिल करना चाहते हैं तो उसकी पहली शर्त यह है कि हमें अपने अंदर के विद्यार्थी को जीवित रखना होगा।’’

भगीरथी अम्मा के परिजनों के मुताबिक वह 10वीं कक्षा की परीक्षा भी उत्तीर्ण करना चाहती थीं लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। उनके 12 नाती-पोते और परनाती-पोतों हैं। उनके छह बच्चों में से एक और 15 पोते-पोतियों में से तीन अब जीवित नहीं हैं।

शिक्षा मंत्री वी सिवन कुट्टी और विधानसभा के अध्यक्ष एम बी राजेश समेत अन्य ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू