लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों से जूझ रहा केरल; जीका वायरस ने भी बढ़ाया संकट

By भाषा | Updated: July 11, 2021 14:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई केरल में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच हाल में सामने आए जीका वायरस संक्रमण के मामले स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से बेहतर तरीके से निपटने के लिए लगभग एक साल पहले ‘‘केरल मॉडल’’ ने काफी प्रशंसा बटोरी थी, लेकिन अब राज्य में संक्रमण के रोजाना 12,000 से 15,000 मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में शनिवार को संक्रमण के 14,087 नए मामले सामने आए तथा 109 और लोगों की मौत हो गई। केरल में संक्रमण के अब तक 30,39,029 मामले सामने आए हैं और कुल 14,380 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 1,13,115 लोग उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने हाल में कहा था कि ‘अनलॉक’ के तहत उठाए गए कुछ कदमों के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है और उनके कम होने की उम्मीद है।

देश में संक्रमण का पहला मामला जनवरी 2020 में सामने आया था। विशेषज्ञों के अनुसार, केरल में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिर दर से राज्य को वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि चिकित्सा सुविधाओं पर अत्यधिक बोझ न पड़े, लेकिन यह स्थिति जितने अधिक समय तक बनी रहेगी, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए समय उतना ही अधिक तनावपूर्ण होगा।

चिकित्सा विशेषज्ञों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में एहतियाती कदमों के लिए केरल सरकार की प्रशंसा की, जिनके कारण संक्रमण दर चरम पर नहीं पहुंची, लेकिन कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि ‘अनलॉक’ चरण के प्रभावी होने के बाद कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने में प्रशासन की अक्षमता के कारण मामले कम नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण महत्वपूर्ण है और राज्य सरकार को आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर रहने के बजाय किसी भी तरह से टीकों की खरीद का प्रयास करना चाहिए।

सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. टी एस अनीश ने कहा कि लंबे समय तक संक्रमण की यह दर बने रहने पर चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर दबाव पड़ेगा और अगर तीसरी लहर आती है तो चिकित्सा व्यवस्था चरमरा सकती है।

विषाणु वैज्ञानिक डॉ. शारदा ने कहा कि लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे, जिसके कारण मामले कम नहीं हो रहे।

डॉ. शारदा और डॉ. अनीश ने कहा कि टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है तथा राज्य सरकार को किसी भी तरह से अधिक मात्रा में टीके प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. शारदा ने कहा कि अन्य राज्यों में संक्रमण की इतनी अधिक दैनिक संख्या सामने नहीं आने का एक कारण यह हो सकता है कि वे केरल की तरह गांवों में जांच नहीं कर रहे।

कोविड​​-19 के लिए राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. अमर फेटल ने कहा कि केरल सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच कर रही है कि कोई भी संक्रमित व्यक्ति ऐसा न रह जाए, जिसकी जांच न हो।

स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘सरकार का प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि संक्रमित व्यक्तियों की संख्या राज्य की चिकित्सा क्षमता से अधिक न हो, ताकि बिस्तरों या ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण किसी की मौत न हो।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र तरीका है।

बृहस्पतिवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र और केरल में संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंता जताई थी।

केरल के लिए अब जीका वायरस ने भी चिंता और बढ़ा दी है। राज्य में जीका वायरस संक्रमण के 14 उपचाराधीन मामले हैं और स्थिति को संभालने में सरकार की सहायता के लिए एक केंद्रीय दल पहुंचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है