लाइव न्यूज़ :

पलटी किस्मत! 43 साल पहले 3500 शेयर खरीद कर भूला शख्स, अब इसकी कीमत 1448 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2021 14:16 IST

केरल के रहने वाले बाबू जॉर्ज वालावी की किस्मत ने ऐसा खेल खेला है, जिसकी कहानी हर किसी को हैरान कर रही है। उन्होंने एक कंपनी के 3500 शेयर करीब 43 साल पहले खरीदे थे और अब इसकी कीमत करोड़ो रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के एक शख्स बाबू जॉर्ज वालावी ने 1978 में एक कंपनी में खरीदे थे 3500 शेयरसाल 2015 में जॉर्ज को अपने इस निवेश के बारे में याद आया तो उन्होंने इसकी स्थिति पता की।कंपनी का अब नाम बदल चुका है, वहीं दावा है कि जॉर्ड के शेयर किसी और को कंपनी द्वारा बिना बताए बेच दिए गए।

नई दिल्ली: किस्मत का खेल कई बार हैरान कर देता है। ऐसी ही कुछ केरल के एक शख्स बाबू जॉर्ज वालावी के साथ हुआ है। इन्होंने करीब 43 साल पहले 1978 में एक कंपनी में कुछ शेयर खरीदे थे। इसके बाद वे इसे भूल गए। 

हाल के वर्षों में जब उन्हें इस बात की याद आई तो पता चला कि इन शेयरों की कीमत अब 1448 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी हालांकि इनके शेयर की रकम नहीं दे रही है और ऐसे में वे अपनी शिकायत लेकर सेबी के पास पहुंच गए हैं।

3500 शेयरों की कीमत करोड़ो रुपये, क्या है पूरा मामला

दरअसल 1978 में वालावी ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर उदयपुर की कंपनी मेवार ऑयल एंड जनरल मिल्स लिमिटेड के 3500 शेयर खरीदे थे। उन्होंने तब 1970-80 में कंपनी के लिए डिस्ट्रिब्यूटर के तौर पर भी काम किया था।

यह तब एक अनलिस्टेड कंपनी थी। जॉर्ज वालावी 3500 शेयरों के साथ 2.8% स्टेक होल्डर बन गए। कंपनी के संस्थापक चेयरमैन पीपी सिंघल और जॉर्ज वालावी के दिवंगत भाई दोस्त थे। कंपनी अनलिस्टेड थी और कोई डिविडेंड नहीं दे रही थी। इस बीच जॉर्ज अपने इस निवेश के बारे में भूल गए। 

इसके बाद 2015 में उन्हें इस निवेश को याद आई और पड़ताल करने पर हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

कंपनी का नाम बदला, शेयर किसी और को बेचे गए

शेयरों के बारे में पता लगाने के दौरान जॉर्ज वालावी को ये जानकारी मिली कि कंपनी ने नाम बदलकर पीआई इंडस्ट्रीज कर लिया है और ये लिस्टेड कंपनी बन गई है। 

इसके बाद उन्होंने अपने शेयर्स को डीमैट अकाउंट में बदलने के लिए एक एजेंसी से संपर्क किया। एजेंसी ने उन्हें कंपनी से संपर्क करने को कहा। बाबू जॉर्ज ने जब कंपनी से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि अब वो कंपनी के हिस्सेदार नहीं है और उनके शेयर 1989 में किसी और को बेच दिए गए थे।

बाबू जॉर्ज का अब आरोप है कि पीआई इंडस्ट्रीज ने गैरकानूनी ढंग से उनके शेयर्स किसी और को बेच दिए। ऐसे में उन्होंने सेबी से मामले में जांच और हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। अगर पिछले शेयरों को देखें तो अब पीआई इंडस्ट्रीज में जॉर्ड और उनके परिवार की मूल हिस्सेदारी 42.8 लाख शेयरों की है, जो कि मौजूदा बाजार मूल्यांकन पर 1,448 करोड़ रुपये होनी चाहिए।

टॅग्स :केरलशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन