लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा अध्यक्ष का निजी कर्मी सीमाशुल्क अधिकारियों के सामने पेश हुआ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:39 IST

Open in App

कोच्चि, आठ जनवरी केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन के सहायक निजी सचिव राज्य में डॉलर तस्करी के मामले में जांच कर रहे सीमाशुल्क अधिकारियों के सामने शुक्रवार को पेश हुए। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

सीमाशुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकारी के. अयप्पन को उनके तिरुवनंतपुरम के पते पर नोटिस जारी किया था और कोच्चि में जांच कर रही टीम के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

अयप्पन विधानसभा अध्यक्ष के दैनिक कार्यक्रमों और उनकी यात्रा से संबंधित मामलों को देखते हैं।

सीमाशुल्क विभाग के सूत्रों ने बताया कि अयप्पन को डॉलरों की तस्करी के मामले में कुछ रसूखदार लोगों की कथित संलिप्तता को लेकर जमा साक्ष्यों से आमना-सामना कराने के लिए तलब किया गया है।

सोना तस्करी मामले में एक आरोपी संदीप नायर की दुकान का एक महीना पहले उद्घाटन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की आलोचना हुई थी।

श्रीरामकृष्णन ने कहा है कि उन्होंने यह नहीं सोचा था कि केंद्रीय एजेंसिया अयप्पन से पूछताछ करेंगी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि मेरी तरफ से कोई चूक नहीं हुई। इसलिए मुझे कोई डर नहीं है।’’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह साबित हो जाए कि मैंने किसी से एक रुपया भी रिश्वत ली है तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह