लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा अध्यक्ष ने मास्क ठीक से नहीं पहनने पर विधायकों की खिंचाई की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:03 IST

Open in App

तिरुवनतंपुरम, सात अक्टूबर केरल विधानसभा के अध्यक्ष एम बी राजेश ने विधायकों से सदन के भीतर फेस मास्क ठीक ढंग से पहनने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह निजी स्वतंत्रता का मुद्दा नहीं है बल्कि कोविड वैश्विक महामारी के मद्देनजर सभी की सुरक्षा से जुड़ा है।

यह कहते हुए कि वह बार-बार सदस्यों को ठीक से मास्क पहनने की जरूरत के बारे में याद दिलाने के लिए मजबूर हैं, अध्यक्ष ने कहा कि आजकल कई प्रमुख सदस्यों के लिए इस संबंध में निर्देश का उल्लंघन करना एक प्रथा बन गई है।

उन्होंने सदन की कार्यवाही के बीच में कहा, “लोग यह सब देख रहे हैं....मास्क पहनना व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला नहीं है बल्कि ऐसा मुद्दा है जो सभी लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। मीडिया भी हर दिन इस ओर इशारा करती है।”

अध्यक्ष ने यह भी याद दिलाया कि विधायकों के इस तरह के कार्यों को लोगों के प्रति "गैर-जिम्मेदार" व्यवहार के रूप में देखा जाएगा।

पिछले सत्र के दौरान भी विस अध्यक्ष ने सदस्यों को कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को बचाने के लिए मास्क पहनने की आवश्यकता की याद दिलाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग