लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा ने विधायक जॉर्ज को नन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए फटकार लगायी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 22 जनवरी केरल विधानसभा ने उस नन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पून्जर विधायक पी सी जॉर्ज को फटकार लगाई है, जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।

केरल विधानसभा की विशेषाधिकार एवं आचार संहिता समिति ने बृहस्पतिवार को महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसेफिन द्वारा जॉर्ज के खिलाफ दी गई एक शिकायत के आधार पर एक विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के नोटिस पर सुनवायी की।

जॉर्ज ने कहा कि उन्होंने विधानसभा द्वारा उन्हें फटकार लगाने की कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है लेकिन उन्होंने नन के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की थी।

जॉर्ज ने विधानसभा में कहा, ‘‘नन को चर्च से निलंबित कर दिया गया था। चर्च द्वारा यदि किसी को निलंबित कर दिया गया है तो उसे नन नहीं माना जा सकता।’’

हालांकि, विधानसभाध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने कहा कि किसी भी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अनुचित है।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा, ‘‘चाहे वह कोई नन हो या नहीं, समिति ने बताया है कि किसी भी महिला के खिलाफ ऐसी कोई टिप्पणी अनुचित है।’’

जॉर्ज के खिलाफ दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विधायक ने नन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां