लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा ने बाढ़ पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, मृतकों की संख्या 39: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 20, 2021 16:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि राज्य के दक्षिणी-मध्य जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से 39 लोगों की मौत हो गई और 217 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद कम से कम छह लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है और 304 पुनर्वास शिविर खोले गए हैं। बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने के संकल्प के बाद विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

विधानसभा का सत्र अगले दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि विधायकों को अपने संबंधित क्षेत्रों में बाढ़ राहत कार्यक्रमों की निगरानी करनी है। अब सदन की कार्यवाही 25 अक्टूबर को शुरू होगी। बारिश से हुई क्षति पर दुख प्रकट करते हुए विजयन ने कहा कि यह दुख न केवल पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए असहनीय है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, ‘‘वे 39 लोग, जो कई साल तक जीवन जी सकते थे, उनकी मौत चार दिन की भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में हो गई। इससे उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। सदन उनकी तकलीफ को गमगीन हृदय से साझा करता है।’’

उन्होंने बताया कि केरल में 11 अक्टूबर से ही भारी बारिश हो रही है और 18-19 अक्टूबर को इसकी तीव्रता में थोड़ी कमी आई थी। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने 20 अक्टूबर से केरल समेत अन्य दक्षिणी राज्यों में अगले दो-दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

इसी बीच विपक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए के बाबू (कांग्रेस) ने सदन में अपने संबोधन के दौरान सरकार से आपदा प्रबंधन प्रणाली में सुधार की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है