लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने कझाकूतम सीट से शोभा सुंदरन को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 16:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 मार्च केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की तेजतर्रार महिला नेता शोभा सुंदरन को कझाकूतम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने बुधवार को इस संबंध में घोषणा की।

केन्द्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया था, जिन्हें करीब सात हजार वोटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

माना जा रहा है कि शोभा एलडीएफ उम्मीदवार और देवस्वओम तथा पर्यटन मंत्री के सुंदरन को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, जो एक बार फिर इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। यूडीएफ ने डॉक्टर एसएस लाल को उम्मीदवार बनाया है।

इस बीच भाजपा ने बुधवार को अपने तीन अन्य उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया।

मन्नतवाड़ी (सुरक्षित) सीट से एम पल्लियारा को टिकट दिया गया है। करुणागप्पली से बिट्टी सुधीर जबकि कोल्लम से एम सुनील को उम्मीदवार बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू