लाइव न्यूज़ :

केरल विधानसभा ने पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो अगस्त केरल विधानसभा ने सोमवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

अपने करियर में इस दिग्गज खिलाड़ी द्वारा जीते गए विभिन्न खिताबों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश ने कहा कि सिंधु ने 26 साल की उम्र में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस बार देश को अब तक जीते दोनों ओलंपिक पदक महिला सितारों ने दिलाया है।

अध्यक्ष ने कहा कि राज्य विधानसभा कामना करती है कि वह भविष्य में और अधिक सफलता और पदक हासिल करें।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु रविवार को दो ओलंपिक पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और देश की पहली महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने महिला एकल के कांस्य पदक के प्लेऑफ मैच में चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल