लाइव न्यूज़ :

केरल : लोगों से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला प्राचीन वस्तुओं का कारोबारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 26, 2021 23:49 IST

Open in App

कोच्चि, 26 सितंबर केरल में लोगों से 10 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में प्राचीन वस्तुओं के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केरल के अलाप्पुझा जिले के चेरथला के रहने वाले व्यापारी मोनसन मावुंकल को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी मोनसन ने कई लोगों से यह कहकर धन राशि उधार ली थी कि उसे अपने बैंक खाते से 2.65 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लिए कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता है जबकि उसका ऐसा कोई खाता नहीं था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक रविवार को मोनसन के एक संग्रहालय पर छापा मारा गया जहां से वह प्राचीन वस्तुओं के रूप में उनकी प्रतिकृतियों को बेचता था। इसके अलावा वहां कुछ वास्तविक प्राचीन वस्तुएँ भी थीं, लेकिन वे महंगी नहीं थीं। इसके अलावा कुछ ऐसी वस्तुएं भी थीं जोकि वास्तव में तिरुवनंतपुरम के एक बढ़ई द्वारा बनाई गई थीं।

करीब एक सप्ताह पहले, कुछ शिकायतकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से संपर्क किया और उन्हें बताया कि मावुंकल ने उनके साथ 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos