लाइव न्यूज़ :

केरल ने 20,000 करोड़ रुपये के दूसरे कोविड पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 10:34 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार जून केरल के वित्त मंत्री केएन बालागोपाल ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की दूसरी सरकार के पहले बजट को शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया और कोविड-19 की दूसरी लहर से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की।

वित्तीय पैकेज के अलावा, उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के निशुल्क टीकाकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि निशुल्क टीकाकरण के लिए आवश्यक उपकरण और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार ने 20,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे जिसका पूरा इस्तेमाल वैश्विक महामारी से निपटने के लिए किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ अब कोविड-19 के लिए दूसरे 20,000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है।’’

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नया बजट सभी के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के असर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर ना आए।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम वैश्विक महामारी की तीसरी तहर पर चर्चा करेंगे। मौजूदा स्वास्थ्य आपात स्थिति राज्य की विकास संभावनाओं के लिए एक चुनौती है।’’

बजट में तटीय क्षेत्रों के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज की भी घोषणा की गई। तटीय क्षेत्रों में हाल ही में समुद्री घुसपैठ और लगातार बारिश के कारण काफी तबाही हुई है।

बालगोपाल ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए पूर्व वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक द्वारा 15 जनवरी को प्रस्तुत पूर्ण बजट में कुछ आवश्यक परिवर्तनों के साथ एक ‘‘संशोधित बजट’’ पेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे