लाइव न्यूज़ :

केरल: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोच्चि में एक अवैध अपार्टमेंट ध्वस्त, 2 बजे गिराई जाएगी एक और इमारत

By भाषा | Updated: January 12, 2020 12:04 IST

कोच्चि के मरादु नगर निगम क्षेत्र में स्थित 55 मीटर ऊंची इमारत जैन कोरल कोव को आज सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर जमींदोज किया गया।

Open in App

केरल के कोच्चि में झील के किनारे बने एक अन्य अवैध अपार्टमेंट को उच्च्तम न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए रविवार को गिरा दिया गया। कोच्चि के मरादु नगर निगम क्षेत्र में स्थित 55 मीटर ऊंची इमारत जैन कोरल कोव को आज सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर जमींदोज किया गया। इस इमारत का निर्माण तटीय नियमन क्षेत्र के प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया था।

इससे पहले इमारत के दो सौ मीटर के इलाके में चारों तरफ से लोगों को हटा लिया गया था और सभी प्रकार के यातायात को रोक दिया गया था। इसके साथ ही उन चार आलीशान अपार्टमेंट में से तीन को ध्वस्त कर दिया गया जिनका निर्माण, नियमों का उल्लंघन कर किया गया था और जिसे गिराने के लिए शीर्ष अदालत ने आदेश दिया था। इतनी ही समान ऊंचाई की एक अन्य इमारत आज दोपहर बाद दो बजे गिरायी जाएगी।

इस इमारत के गिराये जाने के साथ ही पिछले साल आये शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन पूरा हो जाएगा । इससे पहले शनिवार को दो अन्य इमारतों को जमींदोज किया गया था । मुंबई स्थित एडिफिसीज इंजीनियरिंग ने दक्षिण अफ्रीका स्थित जेट डिमोलेशन कंपनी के विशेषज्ञों की मदद से इसे गिराया गया।

टॅग्स :केरलसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं