लाइव न्यूज़ :

केरल उन राज्यों में शामिल है जहां निवेशकों के लिए स्थितियां बेहद अनुकूल हैं : पिनराई विजयन

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:13 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उद्योग जगत की चिंताओं को दूर करते हुए रविवार को कहा कि केरल देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां निवेशकों के लिए स्थितियां बेहद अनुकूल हैं और साथ ही सतत विकास और नवाचार की संकल्पना पर आधारित उद्योग प्रगति कर सकते हैं।

विजयन ने यह टिप्पणी उद्योगपति हर्ष गोयनका के उस ट्वीट के जवाब में की, जिसमें गोयनका ने केरल में अपने समूह के कारोबार को समर्थन देने के लिए राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया था।

आरपीजी उद्यम के प्रमुख गोयनका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम केरल में रोजगार उपलब्ध कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने हमें पूरा समर्थन दिया है।’’

दरअसल, राज्य में निजी क्षेत्र की शीर्ष कंपनी किटेक्स गार्मेंट्स ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए 3,500 करोड़ रुपये की परियोजना को रद्द करने की घोषणा की थी।

इसके बाद राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) की सरकार को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उसे निवेशकों का विरोधी बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विजयन ने उद्योग जगत को संबोधित करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘‘केरल में कारोबारी सुगमता को लेकर आशंकाओं को दूर करने के लिए हर्ष गोयनका आपका धन्यवाद। आपकी ईमानदारी की हम प्रशंसा करते हैं। केरल भारत के शीर्ष निवेशक-हितैषी राज्यों में से एक है और यह लगातार इस दिशा में प्रयास करता रहेगा। एलडीएफ की सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सतत विकास और नवाचार की संकल्पना पर आधारित उद्योग को यहां प्रोत्साहित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए