लाइव न्यूज़ :

केरल एयर इंडिया प्लेन क्रैश: पीएम मोदी ने CM विजयन से की बात, ट्वीट कर कहा- विमान हादसे से दुखी हूं

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 7, 2020 22:32 IST

Air India Plane Crash Live Updates: डीजीसीए के एक बयान में कहा गया कि एआईईएएक्सबी1344, बी737 दुबई-कालीकट उड़ान जिसमें 191 लोग सवार थे दुर्घटना का शिकार हुई है। विमान में आग लगने की कोई खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, कोझिकोड के विमान हादसे से दुखी हूं, प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं।

नई दिल्ली:एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान केरल कोझीकोड हवाईअड्डे की रनवे से फिसलकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। विमान में 191 लोग सवार थे। इसमें से 14 लोगों की मौत की खबर आ रही है और 123 लोग घायल बताए जा रहे हैं। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं विमान हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल सीएम पिनरई विजयन से बात भी की है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, कोझिकोड के विमान हादसे से दुखी हूं, प्रियजनों को खोने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। केरल सीएम पिनरई विजयन से बात की है। प्रशासन मौके पर प्रभावित लोगों को हर मदद पहुंचा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है और इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। डीजीसीए के एक बयान में कहा गया कि एआईईएएक्सबी1344, बी737 दुबई-कालीकट उड़ान जिसमें 191 लोग सवार थे दुर्घटना का शिकार हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को मौके पर जाने के निर्देश दिये हैं। शाह ने ट्वीट किया, “केरल के कोझीकोड में एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की दुर्घटना के बारे में जानकर व्यथित हूं। एनडीआरएफ को यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर राहत अभियान में सहायता का निर्देश दिया है।”

डीजीसीए के बयान में कहा गया कि हवाईपट्टी-10 पर उतरने के बाद विमान रुका नहीं और हवाईपट्टी के अंत तक पहुंचकर खाई में गिरने के बाद दो हिस्सों में टूट गया। यात्रियों में 10 नवजात, दो पायलट और चालक दल के चार सदस्य भी शामिल हैं। विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईपट्टी पर उतरा।

विमानन कंपनी के एक प्रव्कात ने कहा कि विमान संभवत: हवाईपट्टी से फिसल गया। बचाव अभियान जारी है। हादसे के वक्त वहां भारी बारिश हो रही थी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पुलिस और दमकल कर्मियों को राहत और बचाव अभियान के लिये सभी कदम उठाने को कहा गया है। 

टॅग्स :एयर इंडियाविमान दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?