लाइव न्यूज़ :

केरल : मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कई जिलों में भारी बारिश की आशंका

By भाषा | Updated: October 4, 2021 20:35 IST

Open in App

कोच्चि, चार अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के पहाड़ी इदुक्की जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए पांच अक्टूबर को भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसके अलावा आईएमडी ने पठानमथिट्टा, कोट्टयम, पलक्कड और मलाप्पुरम जिले के लिए भी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए इन जिलों में सोमवार तथा मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा, "केरल में एक या दो स्थानों पर चार अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है जबकि पांच अक्टूबर को एक या दो स्थानों पर बहुत भारी के साथ अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है।"

आईएमडी ने कहा कि समुद्र तट के आस-पास के क्षेत्रों, लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व अरब सागर क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है और मछुआरों को पांच अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सक्रिय है, जिसके परिणामस्वरूप केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग