लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: बिना किसी लक्षण के केरल में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति, मचा हड़कंप

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 27, 2020 16:34 IST

सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि इस व्यक्ति में कोविड-19 के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए। मगर इसके बावजूद वह वायरस से संक्रमित है। इस मामले के सामने आने से जनता के साथ प्रशासन भी हैरान है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के पथानामथिट्टा में एक व्यक्ति में कोविड-19 के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए। मगर इसके बावजूद वह वायरस से संक्रमित है।अडूर का रहने वाला ये व्यक्ति दुबई से बेंगलुरु के जरिए पथानामथिट्टा आया था और ये यहां आने के बाद कई जगहों पर भी गया।

पथानामथिट्टा: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण भारत को 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में आज लॉकडाउन का तीसरा दिन है, लेकिन कोरोना जैसे घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते देखा जा रहा है। वहीं, केरल के पथानामथिट्टा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि इस व्यक्ति में कोविड-19 के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए। मगर इसके बावजूद वह वायरस से संक्रमित है। इस मामले के सामने आने से जनता के साथ प्रशासन भी हैरान है। अडूर में अपने घर में कैद बिना कोविड-19 के किसी लक्षण  के एक व्यक्ति बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ऐसे में अब उसके और सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उस मरीज को अंडर ऑब्जरवेशन ही रखा गया है।

इस संदर्भ में पथानामथिट्टा के जिला कलेक्टर (Pathanamthitta District Collector) पीबी नूह (PB Nooh) ने बताया कि इस व्यक्ति में कभी बुखार या खांसी जैसे कोई लक्षण विकसित नहीं हुए थे। मगर इस व्यक्ति के सैंपल इसलिए गए क्योंकि यह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बारे में कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद इसका टेस्ट कराया गया, जहां यह पता चला कि ये कोरोना पॉजिटिव है। 

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए ये भी बताया कि अडूर का रहने वाला ये व्यक्ति दुबई से बेंगलुरु के जरिए पथानामथिट्टा आया था और ये यहां आने के बाद कई जगहों पर भी गया। ऐसे में अब यह व्यक्ति कहां-कहां गया इसका एक मैप प्रशासन ने जारी किया है। साथ ही, जिन-जिन लोगों से इसने मुलाकात की उन्हें भी पहचानने की कोशिश जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह