Coronavirus Update: बिना किसी लक्षण के केरल में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति, मचा हड़कंप
By मनाली रस्तोगी | Updated: March 27, 2020 16:34 IST2020-03-27T16:34:15+5:302020-03-27T16:34:15+5:30
सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि इस व्यक्ति में कोविड-19 के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए। मगर इसके बावजूद वह वायरस से संक्रमित है। इस मामले के सामने आने से जनता के साथ प्रशासन भी हैरान है।

अडूर का रहने वाला ये व्यक्ति दुबई से बेंगलुरु के जरिए पथानामथिट्टा आया था और ये यहां आने के बाद कई जगहों पर भी गया।
पथानामथिट्टा: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण भारत को 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में आज लॉकडाउन का तीसरा दिन है, लेकिन कोरोना जैसे घातक वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते देखा जा रहा है। वहीं, केरल के पथानामथिट्टा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि इस व्यक्ति में कोविड-19 के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए। मगर इसके बावजूद वह वायरस से संक्रमित है। इस मामले के सामने आने से जनता के साथ प्रशासन भी हैरान है। अडूर में अपने घर में कैद बिना कोविड-19 के किसी लक्षण के एक व्यक्ति बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ऐसे में अब उसके और सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उस मरीज को अंडर ऑब्जरवेशन ही रखा गया है।
इस संदर्भ में पथानामथिट्टा के जिला कलेक्टर (Pathanamthitta District Collector) पीबी नूह (PB Nooh) ने बताया कि इस व्यक्ति में कभी बुखार या खांसी जैसे कोई लक्षण विकसित नहीं हुए थे। मगर इस व्यक्ति के सैंपल इसलिए गए क्योंकि यह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बारे में कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद इसका टेस्ट कराया गया, जहां यह पता चला कि ये कोरोना पॉजिटिव है।
उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए ये भी बताया कि अडूर का रहने वाला ये व्यक्ति दुबई से बेंगलुरु के जरिए पथानामथिट्टा आया था और ये यहां आने के बाद कई जगहों पर भी गया। ऐसे में अब यह व्यक्ति कहां-कहां गया इसका एक मैप प्रशासन ने जारी किया है। साथ ही, जिन-जिन लोगों से इसने मुलाकात की उन्हें भी पहचानने की कोशिश जारी है।