लाइव न्यूज़ :

केरल: जीप से गिरी बच्ची के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 10, 2019 22:13 IST

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वाहन से गिरने के बाद बच्ची को वन जांच चौकी के निकट घिसटते हुए पाया गया। हालांकि बच्ची इस घटना में चमत्कारिक ढंग से बच गई। एक जांच अधिकारी ने को बताया, ‘‘वन अधिकारियों द्वारा दिये गये बयानों के अनुसार, हमने किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्ची के अभिभावक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App

केरल के घने जंगल में सड़क किनारे एक चलती जीप से दुर्घटनावश एक वर्षीय बालिका के गिरने के मामले में उसके माता-पिता के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वाहन से गिरने के बाद बच्ची को वन जांच चौकी के निकट घिसटते हुए पाया गया। हालांकि बच्ची इस घटना में चमत्कारिक ढंग से बच गई। एक जांच अधिकारी ने को बताया, ‘‘वन अधिकारियों द्वारा दिये गये बयानों के अनुसार, हमने किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत बच्ची के अभिभावक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।’’ इस अधिनियम की धारा 75 बाल क्रूरता के लिए सजा से संबंधित है। केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है। बच्ची के पिता ने हालांकि इस आरोप को खारिज किया है कि वे बच्ची को छोड़ना चाहते थे।

उन्होंने मीडिया से कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करेगा। अपनी मां की गोद में बैठी बच्ची रविवार की रात उस समय वाहन से गिर गई थी, जब यात्रा की थकान के कारण उसके माता-पिता सो गये थे। अधिकारियों ने बताया था कि वाहन से बच्ची के गिरने के बाद वे कई किलोमीटर आगे चले गये थे तब उन्हें अपनी बच्ची के लापता होने का पता चला।

पुलिस ने बताया कि वन्यजीव अधिकारियों को जांच चौकी पर बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद बच्ची को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। जांच चौकी की सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को वाहन से गिरते हुए देखा जा सकता है। मुन्नार के उप-निरीक्षक संतोष के एस ने बताया कि बच्ची और उसके माता-पिता तमिलनाडु के पलानी मंदिर की यात्रा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

टॅग्स :केरलसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं